Site icon Khabribox

12 जुलाई: पेपर बैग दिवस आज, लोगों को प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग का इस्तेमाल करने के लिए करें जागरूक, जानें इतिहास

आज 12 जुलाई 2025 है। आज पेपर बैग दिवस है। यह दिन प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। 

जानें इसका इतिहास

पेपर बैग की शुरुआत 19वीं सदी के मध्य में हुई थी। जब फ्रांसिस वोले ने यूनाइटेड स्टेट्स में पहले पेपर बैग का अविष्कार किया था। वह एक स्कूल टीचर थे जो बच्चों के किताब ले जाने के लिए एक सुविधाजनक तरीके की खोज करना चाहते थे। इसके बाद 1870 में मार्गरेट एलोइस नाइट ने वोले से बेहतर पेपर बैग का निर्माण किया। मार्गेट का पेपर बैग काफी प्रचलित भी हुआ। विलियम गुडेल ने पेपर बैग मशीन बनाई और 12 जुलाई 1959 में उन्हें पेपर बैग बनाने वाली मशीन का पेटेंट मिल गया। सैन फ्रांसिस्को 1999 में सुपर मार्केट और बड़े फार्मेसी में प्लास्टिक बैग्स को बैन करने वाला पहला देश बना। इसके बाद कई और शहरों और देशों में भी प्लास्टिक बैग्स को प्रतिबंधित किया गया। पेपर बैग एक अद्भुत आविष्कार है जिसने प्लास्टिक प्रदूषण से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निपटने में मदद की है। 

लोगों को किया जाता है जागरूक

पर्यावरण के लिए सुरक्षित पेपर बैग के इस्तेमाल के लिए इस दिन लोगों को जागरूक किया जाता है। लोगों को प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह दिन लोगों को प्लास्टिक के उपयोग के नकारात्मक प्रभावों के बारे में शिक्षित करने और पेपर बैग के उपयोग को प्रोत्साहित करने का एक अवसर है। साथ ही पेपर बैग का उपयोग करके, हम अपने दैनिक जीवन में अधिक टिकाऊ विकल्प चुन सकते हैं और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। 

Exit mobile version