Site icon Khabribox

13 जून: विश्व रंगहीनता जागरूकता दिवस आज, ऐल्बिनिज़्म से पीड़ित लोगों के अधिकारों को सुरक्षित करना खास उद्देश्य, जानें इस रोग के बारे में

आज 13 जून 2025 है। आज विश्व रंगहीनता जागरूकता दिवस मनाया जाता है। हर साल 13 जून को अंतर्राष्ट्रीय एल्बिनिज़्म (रंगहीनता) जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

जानें कब हुई शुरूआत इस दिन को मनाने की

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर, 2014 को आयोजित सभा में 13 जून को ‘इंटरनेशनल ऐल्बिनिज्म अवेरनेस डे’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की। जिसके बाद 2015 से अंतरराष्ट्रीय ऐल्बिनिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाने लगा। इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य ऐल्बिनिज़्म के बारे में जागरूकता बढ़ाने, भेदभाव और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने, और ऐल्बिनिज़्म से पीड़ित लोगों के अधिकारों को सुरक्षित करना है। यह दिवस हमें ऐल्बिनिज़्म से पीड़ित लोगों के अधिकारों को सुरक्षित करने और उनके लिए एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करता है। यह हमें यह भी याद दिलाता है कि विविधता का सम्मान करना और सभी लोगों को शामिल करना कितना महत्वपूर्ण है।

क्या है ऐल्बिनिज़्म

ऐल्बिनिज़्म एक आनुवंशिक स्थिति है। जो त्वचा, बाल और आँखों में मेलेनिन नामक रंगद्रव्य की कमी के कारण होती है। यह व्यक्ति को सूर्य के प्रकाश के प्रति अधिक संवेदनशील बनाता है और दृष्टि संबंधी समस्याएँ भी पैदा कर सकता है। ऐल्बिनिज़्म के कारण इससे प्रभावित व्यक्ति में रंजकता की कमी होती है – इसका मतलब है कि उनके बाल, त्वचा और आँखें असामान्य रूप से हल्के रंग की होती हैं। इससे सूरज और तेज रोशनी के संपर्क में आने से जुड़े जोखिम बढ़ जाते हैं।

Exit mobile version