Site icon Khabribox

13 सितंबर: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 13 सितंबर 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1500 : पेड्रो अल्वरेज कैबरल कालीकट पहुंचा और भारत में पहली यूरोपीय (पुर्तगाली) फैक्टरी स्थापित की।

📗📗1923 : स्पेन में सैन्य तख्ता पलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की।

📗📗1929 : जतीन्द्र नाथ दास की उनकी भूख हड़ताल के 63वें दिन लाहौर सेंट्रल जेल में मृत्यु।

📗📗1948 : उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में प्रवेश कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।

📗📗1968 : अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ।

📗📗2000 : भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।

📗📗2002 : इज़राइल ने फलस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।

📗📗2006 : इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।

📗📗2007 : नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया।

📗📗2009 : चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।

Exit mobile version