Site icon Khabribox

14 अगस्त: बलराम जयंती आज, संतान सुख व लंबी आयु के वरदान के लिए रखा जाता है व्रत, यह रहेगा शुभ मुहूर्त

आज 14 अगस्त 2025 है। आज बलराम जयंती है। हलषष्ठी, जिसे हरछठ, ललही छठ या बलराम जयंती भी कहते हैं, हिंदू धर्म में एक खास व्रत और त्योहार है। यह भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की पूजा की जाती है, जिन्हें हलधर कहते हैं। इस जयंती को अलग-अलग जगहों पर पीन्नी छठ, खमर छठ, राधन छठ, चंदन छठ, तिनछठी, ललही छठ और हरछठ के नाम से जाना जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हलषष्ठी या बलराम जयंती आज 14 अगस्त, गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि होगी। पंचांग के अनुसार, षष्ठी तिथि 14 अगस्त को सुबह 4:23 बजे शुरू होगी और 15 अगस्त को सुबह 2:07 बजे खत्म होगी। कोई भी व्रत उदया तिथि के आधार पर रखा जाता है, इसलिए हलषष्ठी 14 अगस्त को मनाई जाएगी। माताएं इस व्रत को अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख और समृद्धि के लिए रखती हैं।
पूजा का शुभ मुहूर्त – सुबह 4:23 से 5:07 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त है। जो बहुत ही पवित्र समय माना जाता है।
दोपहर 11:59 से 12:52 बजे तक अभिजीत मुहूर्त है, जो सभी कार्यों के लिए शुभ होता है।

जानें महत्व

बलराम जयंती भगवान बलराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य के रूप में मनाई जाती है। मान्यताओं के मुताबिक इस दिन जो भी महिलाएं व्रत करती है, उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है। बलराम जयंती पर विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने से संतान की आयु लंबी होती है।

Exit mobile version