Site icon Khabribox

14 अगस्त: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आज, जब देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष में दिया था बलिदान

आज 14 अगस्त 2025 है। आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ 14 अगस्त को उन सभी लोगों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने विभाजन के कारण अपनी जान गंवाई। इस दिन की घोषणा प्रधानमंत्री ने 2021 में उन सभी लोगों को याद करने के लिए की थी, जिन्होंने राष्ट्र के विभाजन के कारण अपनी जान गंवाई और अपने मूल से उजड़ गए।

जानें इसके बारे में

देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया। उन्हीं की याद में आज 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जा रहा है। यह दिवस हर साल 14 अगस्त को उन लाखों लोगों की स्मृति में मनाया जाता है जिन्होंने 1947 में भारत के विभाजन के दौरान कष्ट सहे थे। यह दिवस उपमहाद्वीप के दो अलग-अलग राष्ट्रों – भारत और पाकिस्तान – में विभाजन के कारण हुए विस्थापन, क्षति और पीड़ा को याद करता है।

जवाहरलाल नेहरू ने दिया था “ट्रिस्ट विद डेस्टिनी” भाषण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 अगस्त 1947, भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजन की तारीख है, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया था। यह दिन पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उसी दिन, भारत की संविधान सभा ने आधी रात को “ट्रिस्ट विद डेस्टिनी” भाषण के साथ स्वतंत्रता की घोषणा की। भारत में, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, लेकिन 14 अगस्त की रात को भी, भारत के नेताओं ने संविधान सभा में एक विशेष सत्र आयोजित किया था, जिसमें जवाहरलाल नेहरू ने “ट्रिस्ट विद डेस्टिनी” भाषण दिया था। यह भाषण भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण था।

Exit mobile version