Site icon Khabribox

14 फरवरी: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 14 फरवरी 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1349: फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में सैकड़ों यहूदियों को जिंदा जला दिया गया था, क्योंकि उन्हें यूरोप में ब्लैक डेथ ब्यूबोनिक प्लेग के प्रसार से गलत तरीके से जोड़ा गया था।

1556: अकबर को मुगल साम्राज्य का शासक घोषित किया गया।

1876 : अलैक्जैंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के पेटेंट के लिए आवेदन किया।

1929: शिकागो में सेंट वैलेंटाइन डे पर नरसंहार हुआ। अल कैपोन के आदेश पर सात प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टरों को मार दिया गया।

1952 : सुषमा स्वराज का जन्म। वह भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और नरेन्द्र मोदी सरकार में विदेश मंत्री रहीं।

1989: पहला जीपीएस उपग्रह प्रक्षेपित किया गया।

1989: भोपाल गैस त्रासदी के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड ने भारत सरकार को 470 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया।

2005: स्टीव चेन, चाड हर्ले और जावेद करीम ने लोकप्रिय वीडियो-शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब लॉन्च की।

2019: कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सेना के काफिले पर एक घातक आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। इस्लामिक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली।

Exit mobile version