Site icon Khabribox

14 नवंबर: आज मनाई जाएगी लाभ पंचमी, हिंदू धर्म में खास महत्व, जानें शुभ मुहूर्त

आज 14 नवंबर 2026 है। आज लाभ पंचमी है। हिंदू धर्म में लाभ पंचमी का अत्यधिक महत्व है। जिसे “सौभाग्य पंचमी” या “ज्ञान पंचम” भी कहा जाता है। यह दिवाली के औपचारिक समापन का प्रतीक है। साथ ही नई शुरुआत, समृद्धि और सफलता का स्वागत करने का अवसर भी है।

गुजरात में इसी दिन होता है दिवाली के पर्व का समापन

यह त्योहार दिवाली के अंतिम दिन मनाया जाता है। खासकर यह त्योहार गुजरात में धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार लाभ पंचमी का त्योहार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

मां लक्ष्मी की पूजा का विधान

लाभ पंचमी के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से घर परिवार में सुख, समृद्धि आती है। लाभ पंचमी में भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन उनकी पूजा करने से बाधाएं दूर होती हैं और धन, सफलता और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Exit mobile version