Site icon Khabribox

14 अक्टूबर: आज दिखेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल और समय

आज 14 अक्टूबर 2024 है। आज शनिवार को सूर्य ग्रहण लग रहा है। आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस बार अक्टूबर में दो ग्रहण लगने जा रहें हैं। जिसमें एक सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगने वाला है। यह दोनों ही साल के अन्तिम सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण होंगे।

भारतीय समयानुसार यह है समय

पंचांग के अनुसार यह ग्रहण अश्विन पक्ष की अमावस्या तिथि को चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में लग रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार, रात 8 बजकर 34 मिनट पर लगेगा और 15 अक्टूबर की मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

इन जगहों पर दिखेगा सूर्य ग्रहण

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण कंकड़ाकृति सूर्य ग्रहण होगा। बताया गया है कि इसकी विशेषता यह है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। मूल रूप से यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका तथा उत्तरी अफ्रीका का किनारा, अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। वहीं भारतीय समयानुसार, 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण शनिवार को रात में 8 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसका समापन रात 2 बजकर 25 मिनट पर होगा।

Exit mobile version