Site icon Khabribox

15 अप्रैल: विश्व कला दिवस आज, रचनात्मकता के प्रति जागरूकता व कलाकारों के योगदान का महत्व बताना खास उद्देश्य

आज 15 अप्रैल 2026 है। आज विश्व कला दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष 15 अप्रैल को कलात्मक कृतियों और समाज के बीच संबंधों को सुदृढ़ करने , कलात्मक अभिव्यक्तियों की विविधता के बारे में अधिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने और सतत विकास में कलाकारों के योगदान को उजागर करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

जानें इसका इतिहास

विश्व कला दिवस की आधिकारिक रूप से घोषणा इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट की आम सभा के दौरान की गई थी। इसकी शुरुआत सबसे पहले साल 2012 में मशहूर लियोनार्डो दा विंची के जन्मदिन के अवसर पर हुई थी। इस कार्यक्रम में अलग अलग कला वर्गों के करीब 150 लोगों ने हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कला, वास्तुकला, चित्रकला, संगीत, नृत्य सहित अन्य वर्गों के भावनाओं को एक सम्मान मिला था और उन्हें अपने काम के लिए प्रोत्साहन मिली थी।

यह प्रमुख कला शामिल

कला के कुछ सबसे लोकप्रिय प्रकारों में पेंटिंग, मूर्तिकला, ड्राइंग, फोटोग्राफी और सुलेख शामिल हैं। इन कला रूपों का उपयोग व्यावसायिक अनुप्रयोगों में किया जा सकता है, जैसे वास्तुकला, फैशन डिजाइन, लकड़ी के शिल्प और आभूषण डिजाइन। दृश्य कलाओं के साथ-साथ प्रदर्शन कलाएँ भी हैं। प्रदर्शन कलाओं के उदाहरणों में नृत्य, रंगमंच और संगीत शामिल हैं।

Exit mobile version