Site icon Khabribox

15 अगस्त: आज देश मना रहा है 79वां स्वतंत्रता दिवस, दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला बनेगा इस खास मौके का गवाह, पीएम लहराएंगे झंडा

आज 15 अगस्त 2025 है। आज स्वतंत्रता दिवस है। आज भारत 2025 में अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसी दिन ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी की जंजीरों से जकड़े भारत ने पहली बार आजाद आसमां के नीचे स्वतंत्रता की सांसें लेनी शुरू की थी। स्वतंत्रता दिवस का यह खास समारोह 15 अगस्त को सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा।

पीएम नरेंद्र मोदी फहराएंगे तिंरगा झंडा

हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला इस खास मौके का गवाह बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस 15 अगस्त को लगातार 12वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से झंडा फहराएंगे। भारत इस बार अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले सुबह-सुबह लाल किले की प्रचीर से तिंरगा झंडा फहराएंगे। झंडा फहराने के बाद मोदी देशवासियों को संबोधित करेंगे।

इनका बलिदान कभी नहीं भूलाया जाएगा

15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश साम्राज्य की 200 से अधिक वर्षों की गुलामी से मुक्ति पाई। यह केवल एक राजनीतिक बदलाव नहीं था, बल्कि करोड़ों भारतीयों के त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस का परिणाम था। इस दिन भारत को 200 सालों के ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस वो दिन है जो हमें हमारे स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग को याद दिलाता है। भारत को मिली ये आजादी बहुत महत्वपूर्ण थी, क्योंकि इसके लिए देश के वीरों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी और काफी संघर्ष किया। महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ.राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सुखदेव, गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक, चंद्र शेखर आजाद के बलिदान के कारण ही आज हम आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। भारत के साथ ही कुछ और देश भी 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। 

जगह जगह होते हैं कार्यक्रम

आज 15 अगस्त का दिन यानी आजादी को घर से लेकर स्कूल, कॉलेज, निजी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, अस्पताल हर जगह झंडा फहराकर मनाया जाता है। जगह जगह आज विभिन्न स्वतंत्रता से संबंधित कार्यक्रम भी होते हैं।

Exit mobile version