Site icon Khabribox

15 जनवरी: आज देशभर में मनाया जा रहा है भारतीय सेना दिवस, जाने इस दिन का इतिहास

आज 15 जनवरी 2026 है। आज 15 जनवरी 2026 को देशभर में सेना दिवस के मनाया जा रहा है। भारतीय सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है।  इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश के लिए सैनिकों के बलिदान को याद करना है।

जानें उद्देश्य

इस दिन थल सेना अपनी शक्ति का प्रदर्शन करती है और प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष कोडंडेरा एम. करिअप्पा के पद ग्रहण उपलक्ष्य को बड़े धूमधाम से मनाती है। उन्होंने 15 जनवरी 1949 को देश के पहले मुख्य कमांडर का पद संभाला था। इस दिन देश के उन वीरों को सलामी दी जाती है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

जाने 15 जनवरी को क़्यों मनाया जाता है आर्मी डे-

भारतीय आर्मी का गठन 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में किया था। इस सेना पर देश की आजादी से पहले ब्रिटिश कमांडर का कब्जा था। साल 1947 में जब देश आजाद हुआ, तब भी भारतीय सेना का अध्यक्ष ब्रिटिश मूल का ही होता था। 2 साल बाद 15 जनवरी 1949 में आजाद भारत के आखिरी ब्रिटिश कमांडर इन चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर ने भारतीय सेना की कमान भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा को सौंपी। यह भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। इसलिए 15 जनवरी को हर साल भारतीय सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर इन चीफ के रूप में कार्यभार संभालने की याद में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। करियप्पा ने 1949 में भारतीय सेना के अंतिम शीर्ष ब्रितानी कमांडर से यह पदभार ग्रहण किया था।

Exit mobile version