आज 16 फरवरी 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
✅✅1896 : हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म।
✅✅1918: लिथुआनिया परिषद द्वारा स्वतंत्रता अधिनियम को अपनाने के बाद लिथुआनिया को एक स्वतंत्र राज्य घोषित किया गया।
✅✅1923: प्राचीन मिस्र के राजा तूतनखामुन के दफन कक्ष को ब्रिटिश पुरातत्वविद् हॉवर्ड कार्टर ने खोला था।
✅✅1937: अमेरिकी रसायनज्ञ और आविष्कारक वालेस एच. कैरोथर्स को नायलॉन कपड़े के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ।
✅✅1938 : प्रख्यात बांग्ला साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।
✅✅1944 : हिंदी सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के का निधन। उनके सम्मान में दिए जाने वाले दादा साहब फाल्के पुरस्कार को सिनेजगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।
✅✅1956 : भारत के महान वैज्ञानिक मेघनाद साहा का निधन। उन्हें विज्ञान में साहा इक्वेशन के लिए याद किया जाता है।
✅✅1969 : जमाने भर में मशहूर उर्दू शायर मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया गया।
✅✅1987 : पनडुब्बी से पनडुब्बी तक मार करने वाले प्रक्षेपास्त्र को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
✅✅2019: भारत की पहली हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी की वापसी यात्रा के दौरान खराब हो गई थी।