Site icon Khabribox

17 अगस्त: सिंह संक्रांति आज, जानें किस राशि में करेंगे प्रवेश, यह रहेगा स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

आज 17 अगस्त 2025 है। आज सिंह संक्रांति है। सनातन धर्म में भाद्रपद महीने का खास महत्व है। इस महीने में ही आत्मा के कारक सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं। इसके बाद विधिवत सूर्य देव की पूजा करते हैं।

इस राशि में करेंगे प्रवेश

आज 17 अगस्त को सूर्यदेव देर रात स्वराशि सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह 17 अगस्त को सिंह संक्रांति 2025 मनाई जाएगी। वर्तमान समय में सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं। इस राशि में सूर्य देव 16 अगस्त तक रहेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव 17 अगस्त को देर रात 02 बजे सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव एक महीने तक रहेंगे। इसके बाद सूर्य देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। सिंह संक्रांति पर सूर्य देवता की विशेष पूजा और उपासना करने का विधान है। इस मौके पर गंगाजी या किसी और पवित्र नदी में स्नान कर सूर्योदय के समय सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन दान-पुण्य का बहुत महत्व है।

जानें शुभ मुहूर्त

सूर्य देव के सिंह राशि में गोचर करने की तिथि पर सिंह संक्रांति मनाई जाएगी। इस प्रकार 17 अगस्त को सिंह संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन पुण्य काल सुबह 05 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 11 बजकर 53 मिनट तक है। वहीं, महा पुण्य काल सुबह 05 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 33 मिनट तक है। 

Exit mobile version