Site icon Khabribox

17 मई: विश्व दूरसंचार दिवस आज, विश्व स्तर पर खास है इसका महत्व, जानें इसके बारे में

आज‌ 17 मई 2026 है। आज विश्व दूरसंचार दिवस है। यह दिवस हर साल 17 मई को मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से, विश्व स्तर पर इसके महत्व के बारे में बताया जाता है और इसके माध्यम से लोगों को संचार के महत्व के बारे में बताया जाता है।

जानें कब हुई शुरूआत

विश्व दूरसंचार दिवस’ मनाने की परंपरा 17 मई, 1865 में शुरू हुई थी। यह दिन 17 मई 1865 को ITU की स्थापना की वर्षगांठ का प्रतीक है, जब पेरिस में पहले अंतर्राष्ट्रीय टेलीग्राफ कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए गए थे। लेकिन आधुनिक समय में इसकी शुरुआत 1969 में हुई। तभी से पूरे विश्व में इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

बेहद खास है इसका महत्व

विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस (डब्ल्यूटीआईएसडी) का उद्देश्य इंटरनेट और अन्य सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकियों (आईसीटी) के उपयोग से समाजों और अर्थव्यवस्थाओं में आने वाली संभावनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करना है, साथ ही डिजिटल विभाजन को पाटने के तरीकों के बारे में भी जागरूकता बढ़ाना है। दूरसंचार क्रांति’ की बदौलत ही भारत की गिनती आज विश्व के कुछ तेज गति से प्रगति कर रहे देशों में होती है। इस क्रांति के कारण न केवल अन्य क्षेत्रों में फर्क पड़ रहा है, बल्कि ग्रामीण भारत भी टेक्नोलॉजी से लबरेज होता जा रहा है।

Exit mobile version