Site icon Khabribox

17 नवंबर: आज है गोपाष्टमी, करें गौ माता की पूजा, घर में आती है सुख समृद्धि और खुशहाली, जानें शुभ मुहूर्त

आज 17 नवंबर 2026 है। आज गोपाष्टमी दुर्गाष्टमी व्रत है। सनातन धर्म में गोपाष्टमी पर्व का बड़ा धार्मिक महत्व है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण ने गौचारण शुरू किया था। इसलिए इसी तिथि पर गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है।

आज गोपाष्टमी

दिवाली के बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। आज गोपाष्टमी है। इस दौरान गौ माता का पूजन किया जाता है। हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है और घरों में सबसे पहले गौ माता का भोजन बनाया जाता है। माना जाता है कि गोपाष्टमी पर विधि-विधान से गाय की पूजा करने से 33 कोटि देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही, घर में सुख-समृद्धि के संयोग बनते हैं।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 17 नवंबर, मंगलवार के दिन सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर होगा। वहीं, अगले दिन यानी 18 नवंबर, बुधवार के दिन सुबह 6 बजकर 6 मिनट तक अष्टमी तिथि व्याप्त रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 17 नवंबर को गोपाष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा।

गौ माता की करें पूजा

गोपाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें। आज गोपाष्टमी पर्व के दिन गौ माता का पूजन किया जाता है। गोपाष्टमी के दिन गौ माता का पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है और गाय की पूजा करने से नवग्रहों से जुड़े दोष भी दूर होते हैं।

Exit mobile version