Site icon Khabribox

17 सितंबर: देश के प्रधानमंत्री का आज 74वां जन्मदिन, आप भी इस ऐप से सीधे भेज सकते हैं जन्मदिन की शुभकामनाएं

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में भारतीय उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

देश दुनिया से दी जा रहीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 74वां जन्मदिन मना रहें हैं। इसको लेकर भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में जश्न का माहौल है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। पीएम के जन्मदिन के मौके पर भाजपा समेत राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य जानीमानी हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं है।

NaMo ऐप पर दे सकते हैं शुभकामनाएं

जिसमें आप भी इस साल NaMo ऐप का इस्तेमाल कर अपनी शुभकामनाएं पीएम नरेन्द्र मोदी को वीडियो मैसेज के जरिए भी दे सकते हैं। जिसमें आपको वीडियो नमो ऐप पर अपलोड करना होगा। शुभकामनाओं के सभी वीडियो ग्रीटिंग्स एक वीडियो वॉल पर भी दिखाई देंगे।

यह रहेगा कार्यक्रम

आज मंगलवार को  नरेंद्र मोदी भुवनेश्वर के गड़कना में 26 लाख पीएम आवास घरों का उद्घाटन करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी यहां जनता मैदान भी जाएंगे, जहां वह सुभद्रा योजना का शुभारंभ करेंगे।

Exit mobile version