Site icon Khabribox

17 साल की काम्या ने रचा इतिहास, बनाया यह रिकॉर्ड, एक क्लिक में पढ़िए

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कुछ दिनों पहले 17 साल की काम्या कार्तिकेयन ने इतिहास रचते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

रचा यह इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय नौसेना बाल विद्यालय (मुंबई) की कक्षा 12 की छात्रा काम्या ने नया इतिहास रचा है। काम्या ने सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर विजय प्राप्त की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक काम्या ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि 24 दिसंबर 2024 को हासिल की। जब उन्होंने चिली के मानक समय के अनुसार शाम 5:20 बजे अंटार्कटिका की माउंट विंसन चोटी फतह की। इसके साथ ही काम्या दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही बनी है।

साथ में रहें शामिल

जिसमें काम्या के साथ उनके पिता, भारतीय नौसेना के कमांडर एस. कार्तिकेयन भी शामिल रहें। दोनों ने अंटार्कटिका की 16,050 फीट ऊंची इस चोटी को फतह किया।‌

काम्या की उपलब्धि

माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका)
माउंट एल्ब्रुस (यूरोप)
माउंट कोसियस्ज़को (ऑस्ट्रेलिया)
माउंट अकोंकागुआ (दक्षिण अमेरिका)
माउंट डेनाली (उत्तर अमेरिका)
माउंट एवरेस्ट (एशिया)
माउंट विंसन (अंटार्कटिका)

Exit mobile version