आज 18 अप्रैल है। आज विश्व धरोहर दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है। इसे शुरुआत में विश्व स्मारक दिवस के तौर पर मनाया जाता था। हालांकि यूनेस्को ने इस दिन को विश्व विरासत दिवस या धरोहर दिवस के रूप में बदल दिया। सर्वप्रथम विश्व धरोहर दिवस 18 अप्रैल, 1982 को ट्यूनीशिया में ‘इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ मोनुमेंट्स एंड साइट्स’ द्वारा मनाया गया था। इसके बाद “यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर” अस्तित्व में आया। जिसके बाद प्रति वर्ष 1983 से लगातार 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाने लगा।
विश्व धरोहर दिवस का महत्व –
दुनिया में कई अद्भुत निर्माण विरासत हैं जो समय के साथ जर्जर होने लगी है। इनके स्वर्णिम इतिहास और निर्माण को बचाने के लिए विश्व विरासत दिवस या विश्व धरोहर दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे तो कई सारी विश्व धरोहरें हैं, जो विश्वभर में प्रसिद्द हैं लेकिन यदि हम इंडियन विश्व धरोहरों के बारें में बात करें तो भारत में वर्तमान में 40 विश्व धरोहरे हैं। यूनेस्को ने भारत में कुल 40 विश्व धरोहरें घोषितकर दिया है। इनमें 7 प्राकृतिक, 32 सांस्कृतिक और एक मिश्रित स्थल हैं। इंडिया में सबसे पहली बार एलोरा की गुफाओं (महाराष्ट्र) को विश्व विरासत स्थल घोषित कर दिया गया था। वहीं अगर 39वीं और 40वीं विश्व विरासत के बारें में बात की जाए तो कालेश्वर मंदिर तेलंगाना में स्थित है। वहीं 40वां विश्व धरोहर हड़प्पा सभ्यता का शहर धोलावीरा है। वहीं यूनेस्को द्वारा घोषित सबसे अधिक विश्व विरासत महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में 5 यूनेस्को विश्व विरासत स्थल हैं।
2022 की थीम-
हमारी संस्कृति और विरासत को बचाने के लिए हर वर्ष यूनेस्को द्वारा एक थीम जारी की जाती है। जिसका उद्देश्य लोगों को इस थीम के माध्यम से यह बता सके कि हमारी संस्कृति हमारे लिए कितना महत्व रखती है। इस वर्ष यानि 2022 की थीम – Heritage and Climate रखा गया है जिसके माध्यम से हमारी विरासत और जलवायु को सुरक्षित रखा जा सके।
जाते इसका इतिहास –
विश्व में बहुत सी पुरानी यादे थी जो समय के साथ गायब होती चली जा रही थी। जिससे विश्व की चिंताएं बढ़ती जा रही थी। जिससे हमारे पूर्वजों और पुरानी सयम की यादों को सजोकर रखने की आवश्यकता थी। इन अनमोल वस्तुओं की कीमत को देखते हुए 1968 में एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने इस सुरक्षित रखने का जिम्मा लिया। सर्वप्रथम विश्व धरोहर दिवस 18 अप्रैल, 1982 को ट्यूनीशिया में ‘इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ मोनुमेंट्स एंड साइट्स’ द्वारा मनाया गया था। इसके बाद “यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर” अस्तित्व में आया। जिसके बाद प्रति वर्ष 1983 से लगातार 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाने लगा।
आज आयोजित होंगे कार्यक्रम-
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण लखनऊ मण्डल द्वारा 18 अप्रैल 2022 को विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में
केन्द्रीय संरक्षित स्मारक जनरल वाली कोठी, महात्मा गाँधी मार्ग, लखनऊ में प्रातः 9.30 बजे Photo Exhibition, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता, Documentary filim दिखाने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
More Stories
अल्मोड़ा: पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अभियुक्त को पौड़ी गढवाल से किया गिरफ्तार, नाबालिग को सकुशल बरामद किया
अल्मोड़ा: भैरवाष्टमी पर विशाल भंडारे का आयोजन, बढ़ चढ़कर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
अल्मोड़ा: पुलिस की कार्यवाही, अवैध खनिज (रेता) परिवहन करने पर वाहन डंपर किया सीज