देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। 26/11 के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने के बाद NIA कस्टडी में भेज दिया गया है।
तहव्वुर राणा की NIA कस्टडी मंजूर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर गुरूवार को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। तहव्वुर राणा को भारतीय खुफिया और जांच अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ एक विशेष विमान से लाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक तहव्वुर राणा को गुरुवार देर रात भारी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया था। पटियाला हाउस कोर्ट ने देर रात तक सुनवाई चली। इस दौरान तहव्वुर हुसैन राणा को 18 दिन की NIA कस्टडी में भेजने का आदेश दिए गए हैं। जांच एजेंसी ने तहव्वुर राणा की 20 दिन की हिरासत की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने 18 दिन की कस्टडी मंजूर की। विशेष एनआईए न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने एनआईए की याचिका पर यह फैसला सुनाया।
मुंबई हमले में इतने लोगों की गई थी जान
रिपोर्ट्स के मुताबिक तहव्वुर हुसैन राणा एक पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है। जो 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के पीछे के साजिशकर्ताओं में शामिल रहा। जिसमें मुंबई की तीन दिवसीय घेराबंदी के दौरान 166 लोग मारे गए थे। तहव्वुर राणा को 26/11 के हमलों में उसकी भूमिका के लिए भारत में जांच और सुनवाई का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका से प्रत्यर्पण की लंबी प्रक्रिया के बाद आखिरकार वह भारत लाया गया।