Site icon Khabribox

18 सितंबर: भाद्रपद पूर्णिमा आज, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना का विधान

आज 18 सितंबर 2024 है। आज भाद्रपद पूर्णिमा है। सनातन धर्म में भाद्रपद माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को बहुत ही शुभ मानी जाती है। पूर्णिमा तिथि पर चंद्र देव, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने का विधान है।

जाने शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि 17 सितंबर को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 18 सितंबर को सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर तिथि समाप्त होगी। आज 18 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा मनाई जाएगी।

जानें पूजा विधि

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पूर्व गंगा में स्नान करना चाहिए। यदि गंगा स्नान संभव न हो तो पानी में गंगाजल मिलकर स्नान कर सकते हैं। स्नान के उपरांत सूर्यदेव को ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इसके बाद लक्ष्मी-नारायण की पूजा प्रारंभ करें। मोली, रोली, कुमकुम, फल, फूल, पंचगव्य, पान, सुपारी, दूर्वा आदि चीजें भगवान को अर्पित करें। अंत में आरती और प्रार्थना करें। इसके बाद दिन में यथाशक्ति दान-दक्षिणा दें। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दें। 

Exit mobile version