Site icon Khabribox

18 सितंबर: विश्व बांस दिवस आज, सतत उपयोग के साथ पर्यावरण संरक्षण में खास योगदान

आज 18 सितंबर 2025 है। आज विश्व बांस दिवस मनाया जाता है। यह दिन हर साल 18 सितंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बांस से जुड़ी जागरूकता बढ़ाना है। 

जानें इसके बारे में

इस दिवस का उद्देश्य बांस के पारिस्थितिक, आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसके सतत उपयोग को बढ़ावा देना है। यह दिन लोगों को बांस के विविध उपयोगों और पर्यावरण संरक्षण में इसके योगदान से अवगत कराता है, और इसे पहली बार विश्व बांस संगठन (WBO) द्वारा 2009 में बैंकॉक में आयोजित विश्व बांस कांग्रेस के दौरान स्थापित किया गया था। 

खास है महत्व

बांस के अद्भुत गुणों और विभिन्न उद्योगों में इसके उपयोग के बारे में वैश्विक स्तर पर जागरूकता पैदा करना। बांस एक तेजी से बढ़ने वाला और टिकाऊ संसाधन है, इसलिए इसका सतत उपयोग और संरक्षण सुनिश्चित करना इस दिन का एक प्रमुख उद्देश्य है।  साथ ही बांस आधारित उद्योगों, जैसे कि हस्तशिल्प और फर्नीचर निर्माण को बढ़ावा देना, जो समुदायों के लिए आजीविका के अवसर प्रदान करते हैं। बांस के पौधे हवा में काफी अधिक ऑक्सीजन छोड़ते हैं और मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद करते हैं, जिससे जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है। 

Exit mobile version