आज 19 नवंबर 2024 है। आज अंतरराष्ट्रीय पुरूष दिवस है। हर साल 19 नवंबर को अंतराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। यह दिन समाज में पुरुषों के योगदान की सराहना के मकसद से मनाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय पुरूष दिवस
पुरुषों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए हर साल 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पुरुषों की आवाज को उठाने और उन्हें सम्मान देने का एक मौका है।
जानें इसका इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुरुआत 1992 में त्रिनिदाद के विद्वान डॉ. जेरोम टीलकसिंह की बदौलत हुई। उनका सपना पुरुषों की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाने के लिए समर्पित एक दिन बनाना था। वेस्टइंडीज के प्रोफेसर, डॉ. जेरोम टीलकसिंह ने अपने पिता का जन्मदिन मनाने के लिए एक नया दिन शुरू किया। उन्होंने इस दिन को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस नाम दिया और इसे पुरुषों के मुद्दों को उजागर करने के लिए समर्पित किया। भारत में यह दिन 2007 से मनाया जा रहा है।
जानें इस साल की थीम
वर्ष 2024 का विषय, ” सकारात्मक पुरुष रोल मॉडल “, पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में खुली बातचीत को बढ़ावा देने और सहायक वातावरण बनाने के महत्व पर प्रकाश डालता है, जहां पुरुष फल-फूल सकें।