Site icon Khabribox

20 जनवरी: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 20 जनवरी 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1817: कलकत्ता हिंदू कॉलेज की स्थापना। मौजूदा समय में यह प्रेजिडेंसी कॉलेज के नाम से विख्यात है।

1892: पहली बार बास्केटबॉल खेला गया।

1926: प्रसिद्ध भारतीय उपन्यासकार कुर्रतुलएन हैदर का जन्म हुआ था।

1841 : प्रथम अफीम युद्ध के दौरान चीन ने हांगकांग को ब्रिटिशों को सौंप दिया।

1942 : जर्मनी के नाजी अधिकारियों ने यूरोप से सभी यहूदियों को खत्म करने के लिए “अंतिम समाधान” खोजने हेतु बर्लिंग में वानसी सम्मेलन आयोजित किया।

1945: सर्जिकल स्‍ट्राइक के मास्‍टर माइंड माने जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जन्म हुआ था।

1949 : एफबीआई निदेशक जे. एडगर हूवर ने अभिनेत्री शर्ली टेम्पल को आत्मरक्षा के लिए एक आंसू गैस फाउंटेन पेन उपहार में दिया था।

1957: प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, ट्रांबे (बंबई) में स्थापित देश के पहले परमाणु रिएक्टर अप्सरा का उद्घाटन किया।

1972: अरूणाचल प्रदेश, जो पहले नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी था, केन्द्र शासित क्षेत्र बना और मेघालय को राज्य का दर्जा दिया गया।

1980 : कोलंबिया के सिनसेलेजो में बुलफाइटिंग प्रतियोगिता के दौरान भीड़भाड़ वाले ब्लीचर्स के पांच हिस्से ढह जाने से 147 लोग मारे गए और लगभग 500 घायल हो गए।

1981 : ईरान बंधक संकट अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी द्वारा 52 अमेरिकियों की रिहाई के साथ समाप्त हुआ, जिन्हें 15 महीने से बंधक बनाकर रखा गया था।

2022 : 19 वर्षीय एविएटर ज़ारा रदरफोर्ड दुनिया भर में अकेले उड़ान भरने वाली सबसे कम उम्र की महिला बन गईं।

Exit mobile version