Site icon Khabribox

2026 एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने रचा इतिहास, वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को पछाड़कर भारत को दिलाया 20वां गोल्ड, 82 पदकों के साथ 5वें नंबर पर भारत

एशियन गेम्स जारी है। जिसमें भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। 2026 एशियाई खेलों में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया है।

भारत का शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल मुकाबले में अमन ने वर्ल्ड नंबर-1 नॉर्थ कोरिया के पहलवान चोंग सोंग को 11-7 से मात देकर गोल्ड मेडल जीता। यह 2026 एशियन गेम्स में भारत का 20वां और कुश्ती स्पर्धा में कुल दूसरा गोल्ड मेडल है। अमन सहरावत का एशियाई खेलों में यह पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले 2022 के हांगझोउ एशियन गेम्स में उन्हें कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक से संतोष करना पड़ा था।
​
भारत के नाम 82 पदक

​अमन सहरावत के इस स्वर्ण के साथ ही 2026 एशियन गेम्स में भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या 20 हो गई है। भारतीय दल अब तक 20 गोल्ड, 26 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज समेत कुल 82 पदक जीत चुका है और मेडल तालिका में 5वें स्थान पर मजबूती से बना हुआ है।

Exit mobile version