Site icon Khabribox

2026 एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, चीन को हराकर जीता गोल्ड मेडल, 2028 ओलंपिक के लिए भी किया क्वालीफाई

स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। जिसमें भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2026 एशियाई खेलों में स्वर्णिम इतिहास रचते हुए देश का मान बढ़ाया है।

भारत का शानदार प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक (2028) के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया है। यह जीत भारतीय महिला हॉकी के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक है, क्योंकि टीम इंडिया ने 1982 के बाद यानी 44 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।

​देशभर में खुशी का माहौल

फाइनल मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। एशियन गेम्स में मिली इस स्वर्ण पदक की जीत ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 2028 ओलंपिक खेलों का टिकट भी दिला दिया है। 1982 के बाद मिली इस स्वर्णिम सफलता से देशभर में खुशी का माहौल है।

Exit mobile version