Site icon Khabribox

20 जुलाई: अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज, जानें इस दिन को मनाने का खास महत्व

आज 20 जुलाई है। आज अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस है। 20 जुलाई को राष्ट्रीय चन्द्र दिवस उस दिन की याद में मनाया जाता है जब 1969 में मनुष्य ने पहली बार चन्द्रमा पर कदम रखा था।

जानें कब हुई शुरूआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा 9 दिसंबर 2021 को संकल्प A/RES/76/76 में अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस (IMD) घोषित किया गया, जो बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर समिति की सिफारिश पर आधारित है। यह स्मारक दिवस हर साल 20 जुलाई को मनाया जाएगा।

चंद्रमा पर उतरने वाले इतिहास के पहले इंसान बने नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस 1969 में चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन के योगदान का सम्मान करने और उनकी सराहना करने के लिए भी मनाया जाता है। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन ‘बज’ एल्ड्रिन 20 जुलाई, 1969 को चंद्रमा पर उतरने वाले इतिहास के पहले इंसान बने। राष्ट्रपति जॉन ए‌फ कैनेडी द्वारा 1960 के दशक के अंत तक चंद्रमा पर मनुष्य को भेजने के राष्ट्रीय लक्ष्य की घोषणा के आठ साल बाद भव्य अपोलो 11 मिशन हुआ।

चंद्रमा की सतह पर पहली बार मानव के उतरने की वर्षगांठ मनाने के लिए मनाया जाता है यह दिन

‘अपोलो 11 चंद्र मिशन’ के हिस्से के रूप में चंद्रमा पर मनुष्यों की ओर से पहली बार उतरने की वर्षगांठ का प्रतीक है। 20 जुलाई को चंद्रमा पर मनुष्यों के पहले उतरने की वर्षगांठ का सम्मान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस के रूप में चुना गया था। यह अपोलो 11 मिशन द्वारा पूरा किया गया था, जिसके दौरान नील आर्मस्ट्रांग और एडविन ‘बज़’ एल्ड्रिन ने पहले मनुष्यों के रूप में चंद्रमा की सतह पर कदम रखा था, जबकि माइकल कोलिन्स चंद्रमा की कक्षा में कोलंबिया कमांड मॉड्यूल में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। यह चंद्रमा अन्वेषण में एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी और भविष्य के शोध और खोज का मार्ग प्रशस्त किया।‌ अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस की घोषणा चंद्रमा के अन्वेषण में सभी देशों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए की गई थी। इसका उद्देश्य स्थायी चंद्रमा अन्वेषण और उपयोग के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी है। यूएनजीए का यह निर्णय मून विलेज एसोसिएशन के प्रस्ताव के बाद लिया गया , जिसे सीओपीयूओएस ने समर्थन दिया था।

Exit mobile version