आज 21 अप्रैल 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
📗📗1720: बाजी राव प्रथम पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने थे।
📗📗1926: इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
📗📗1938: मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन हो गया था।
📗📗1941: यूनान ने नाजी जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया था।
📗📗1945: दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के कुछ बाहरी इलाकों पर कब्जा कर लिया था।
📗📗1960: ब्राजीलिया ब्राजील की राजधानी बनी थी।
📗📗1967: यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ था।
📗📗1996: भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया था।
📗📗2001: बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध कराया था।
📗📗2006: नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की थी।
📗📗2007: वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने आज ही के दिन वनडे क्रिकेट से सन्यास ले लिया था।