Site icon Khabribox

नहीं रहा 21 करोड़ का भैंसा सुल्तान, इस वजह से हुआ था काफी मशहूर

हरियाणा के मशहूर सुल्तान भैंसे की पिछले दिनों मौत गई है। उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई। सुल्तान पशु मेलों में अपने मालिक ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर चुका है और उसकी खरीद के लिए 21 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली तक लग चुकी थी।

इतनी थी सुल्तान की खुराक-

भैंसा सुल्तान को रोजाना 10 किलो दाना और इतना ही दूध दिया जाता था। रोजाना करीब 35 किलो हरा और सूखा चारा दिया जाता था। सुल्तान सेब और गाजर भी खाता था। सर्दियों में 15 किलो सेब और गर्मियों में 20 किलो गाजर खिलाया जाता था। उनका कहना है कि यह भैंसा रोजाना करीब 3000 रुपए का चारा खा जाता था।

यह थी सुल्तान की खासियत-

सुल्तान के मालिक नरेश बेनीवाल के मुताबिक वह मुर्रा नस्ल का दुनिया का सबसे लंबा और ऊंचा भैंसा था। सुल्तान का वजन 1700 किलो और उम्र करीब 12 साल थी। वह एक बार बैठ जाता है तो करीब 7 से 8 घंटे बैठा रहता था। वह भारत में हुए कई पशु प्रतियोगिताओं में विनर रह चुका था। सुल्तान सुल्तान ने हरियाणा की एक म्यूजिक एलबम में भी किरदार निभाया था।

पशु मेलों में मचाया काफी तहलका-

इस भैंसे के बारे में प्रदर्शनी के दौरान कई विदेशियों ने करोड़ों रुपए की कीमत भी लगाई थी, लेकिन इनकी बिक्री की बात नहीं होती थी। पशु मेलों में तहलका मचाने वाले सुल्तान ने नरेश व उसके परिवार को इतना नाम दिलाया कि आज हर कोई इन्हें सुल्तान की वजह से ही जानता है। हर एक प्रतियोगिता में सुल्तान ने झंडे गाड़े है। यहां तक कि हरियाणा की म्यूजिक एलबम मे भी सुल्तान ने अपना रोल अदा किया है।

Exit mobile version