Site icon Khabribox

21 फरवरी: आज मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, भाषाई, सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिकता के बारे में जागरूक करना खास उद्देश्य

आज 21 फरवरी 2026 है। 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। भाषाई और सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

जानें इसका इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सैकड़ों भाषाओं और हज़ारों बोलियों का घर है जो इसकी भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को दुनिया में सबसे अनोखा बनाती हैं। भाषा न केवल संचार का एक साधन है बल्कि यह एक विविध सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत का भी प्रतिनिधित्व करती है। यह दिवस बांग्लादेश की पहल के कारण मनाया जाता है। 21 फरवरी 1952 को बांग्लादेश में आधिकारिक तौर पर बंगाली को मातृभाषा के रूप में इस्तेमाल करने के लिए अभियान चलाते समय चार छात्रों की हत्या कर दी गई। इस दिन को मनाने की शुरूआत बांग्लादेश द्वारा की गई थी। साल 1999 में यूनेस्को जनरल कोंफ्रेंस ने इस पर हामी भर दी थी। इसके बाद से 21 फरवरी, 2000 से यह दिन विश्वभर में मनाया जाने लगा।

Exit mobile version