Site icon Khabribox

21 फरवरी: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 21 फरवरी 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

✅✅1804: ब्रिटिश खनन इंजीनियर और आविष्कारक रिचर्ड ट्रेविथिक ने पहला स्व-चालित भाप इंजन बनाया था।

✅✅1916: प्रथम विश्व युद्ध की सबसे घातक और सबसे लम्बी लड़ाइयों में से एक, वर्दन की लड़ाई, जर्मन आक्रमण के साथ शुरू हुई।

✅✅1921: एक ईरानी सैन्य अधिकारी और राजनीतिज्ञ रजा शाह ने एक सफल तख्तापलट का नेतृत्व किया और ईरान के शाही राज्य के पहलवी घराने के पहले शाह बने।

✅✅1948 : स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा राष्ट्रपति को पेश किया गया।

✅✅1972: अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का दौरा किया, जिससे दोनों देशों के बीच 21 साल का मनमुटाव समाप्त हो गया।

✅✅1995: अमेरिकी व्यवसायी और एविएटर स्टीव फॉसेट गुब्बारे में अकेले प्रशांत महासागर पार करने वाले पहले व्यक्ति बने।

✅✅1999: भारत के अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के नवाज शरीफ के बीच परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर हुए थे।

✅✅1999 : यूनेस्को ने 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया।

✅✅2001 : सहस्त्राब्दी के पहले महाकुंभ का समापन हुआ।

✅✅2013: भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकाें में 17 लोगाें की मौत, 119 घायल हुए।

Exit mobile version