Site icon Khabribox

21 जून: भानू सप्तमी आज, सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व, ऐसे दें सूर्य अर्घ्य

आज 21 जून 2026 है। आज‌ भानू सप्तमी है। भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में भानू सप्तमी का व्रत विशेष रूप से सूर्यदेव को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति के जीवन में कोई भी समस्याएं आ रही है और कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है, तो भानु सप्तमी के दिन सूर्यदेव का पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है। इस व्रत को करने से साधक को सभी कामों में सफलता मिलती है।

जानें पूजा व सूर्य अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार भानु सप्तमी 21 जून 2026 को मनाई जाएगी, जिस दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना और दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत 20 जून को को दोपहर 03 बजकर 47 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 21 जून दोपहर 03 बजकर 21 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार 21 जून को भानु सप्तमी मनाई जाएगी।

ब्रह्म मुहूर्त- 04 बजकर 04 मिनट से 04 बजकर 44 मिनट तक
अभिजत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 38 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 21 मिनट से 07 बजकर 41 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग– सुबह 09 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 24 मिनट तक (22 जून)

जानें पूजन विधि

भानु सप्तमी की सुबह सूर्य देव की पूजा जरूर करें। इसके लिए सुबह स्‍नान करके तांबे के लोटे में जल लें और उसमें लाल चंदन या रोली, लाल फूल, चावल और कुछ गेहूं के दाने डालें। फिर इससे सूर्य देव को अर्घ्‍य दें।

Exit mobile version