Site icon Khabribox

22 फरवरी: आज मनाया जाता है विश्व चिंतन दिवस, जानें इसके बारे में

आज 22 फरवरी 2026 है। आज विश्व चिंतन दिवस मनाया जाता है। यह दिन गर्ल स्काउट्स और गर्ल गाइड्स द्वारा मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर की महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए मुद्दों को सामने लाने और आवाज़ उठाने का मकसद होता है।

जानें इसका इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दिन 1926 से मनाया जा रहा है और इसे अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह उन कारणों के लिए खड़े होने का समय है जो दुनिया भर में लड़कियों के जीवन को बेहतर बना सकते हैं। विश्व चिंतन दिवस, विश्व बालिका गाइड्स एवं बालिका स्काउट्स एसोसिएशन (WAGGGS) के सदस्यों के लिए एक मंच है, जहां वे बालिकाओं के समक्ष आने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हैं तथा सुझाव देते हैं कि इन समस्याओं का समाधान कैसे किया जा सकता है।

Exit mobile version