Site icon Khabribox

23 अप्रैल: आसमान में आज दिखेगा पिंक मून, धरती के सबसे करीब आएगा चंद्रमा, जान लें समय

आज 23 अप्रैल 2024 है। आज कुछ खास है। आज एक अनोखी खगोलीय घटना होने वाली है। जिसे पिंक मून के नाम से जाना जाएगा। आज चैत्र पूर्णिमा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल का पहला महीना चैत्र महीना होता है। आज चैत्र के महीने में पूर्णिमा के दिन ही पिंक मून नजर आएगा।

आज चैत्र पूर्णिमा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में जानकारी सामने आई है। आज चैत्र पूर्णिमा पड़ रहीं हैं। आज आसमान में पिंक मून दिखेगा। पिंक मून पूरी तरह से गुलाबी नहीं दिखता‌ है। यह आम पूर्णिमा या आम दिनों में दिखने वाले चंद्रमा से हटकर सिल्वर और गोल्डन दिखता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईस्ट अमेरिका में मिलने वाले हर्ब मॉस पिंक के नाम पर इस दिन के चंद्रमा का नाम पिंक मून रखा गया है।

चमकीला दिखेगा चंद्रमा

आज चंद्रमा पृथ्वी के बेहद पास आता है जिससे चंद्रमा का आकार बहुत बड़ा दिखता है और यह बहुत चमकीला भी हो जाता है। सुपरमून में मून करीब 30 फीसदी ज्यादा चमकीला दिखाई देता है और करीब 14 प्रतिशत अपने सामान्य आकार से बड़ा दिखाई पड़ता है। ऐसा इसलिए नहीं कि मून का आकार बड़ा हो जाता है बल्कि उस दौरान मून पृथ्वी के और नजदीक आ जाता है।

यह रहेगा समय

आज 23 अप्रैल की रात आकाश में पिंक मून दिखेगा। आज मंगलवार यानी 23 अप्रैल सुबह 3 बजकर 25 मिनट पर इसकी शुरुआत होगी और अगले दिन 24 अप्रैल, बुधवार को 5 बजकर 18 मिनट तक चलेगा। आज 23 अप्रैल के दिन ही पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। इस साल चैत्र पूर्णिमा की शुरूआत 23 अप्रैल, मंगलवार की सुबह 3 बजकर 25 मिनट से होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 24 अप्रैल, बुधवार को 5 बजकर 18 मिनट पर होगा।

Exit mobile version