Site icon Khabribox

23 फरवरी: आज है माघ पूर्णिमा का व्रत, यह रहेगा चंद्र अर्घ्य समय, देखें पूजा मुहूर्त

आज 23 फरवरी 2024 है। आज माघ पूर्णिमा का व्रत है। पूर्णिमा के व्रत में चंद्रमा की पूजा और अर्घ्य देने की मान्यता है, उसके बिना व्रत पूरा नहीं होता है।

आज माघ पूर्णिमा का व्रत

इस साल माघ पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान अलग-अलग दिन है। इस साल माघी पूर्णिमा शनिवार, 24 फरवरी 2024 को है। इस दिन लोग पवित्र नदी में स्नान करते हैं, दान करते हैं, व्रत रखते हैं और श्रीहिर का पूजन करते हैं। इससे एक दिन पहले यानी आज माघ पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। पूर्णिमा तिथि में चंद्रोदय के समय के आधार पर माघ पूर्णिमा का व्रत 23 फरवरी शुक्रवार को रखा जाएगा। पूर्णिमा तिथि में ही उस शाम चंद्रमा की पूजा की जाएगी।

देखें शुभ मुहूर्त

आज माघ पूर्णिमा व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त 05:12 AM से 06:02 AM तक है, वहीं अभिजीत मुहूर्त 12:12 PM से 12:57 PM तक है। आज माघ पूर्णिमा के व्रत वाले दिन चंद्रोदय शाम 05 बजकर 17 मिनट पर होगा। उस समय से ही चंद्रमा की पूजा करके अर्घ्य दिया जाएगा।

माघ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत आज 23 फरवरी को दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 24 फरवरी को शाम 05 बजकर 59 मिनट पर तिथि का समापन होगा। 

Exit mobile version