Site icon Khabribox

24 नवंबर: आज गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस, धर्म रक्षा के लिए दी शहादत, युद्ध में बहादुरी की वजह से तेग बहादुर के नाम से हुए मशहूर

आज 24 नवंबर 2025 है। आज गुरु तेग बहादुर की पुण्यतिथि है। सिखों के 9वें गुरु तेग बहादुर की शहीदी दिवस आज 24 नवंबर को है। हर साल इस तारीख को उनकी शहादत दिवस मनाई जाती है‌। गुरु तेग बहादुर धर्म की रक्षा के लिए स्वयं को बलिदान करने देने वाले उच्च व्यक्तित्व थे। मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर 24 नवंबर 1675 को गुरु तेग बहादुर की हत्या की गई थी।

मुगलों के खिलाफ युद्ध में दिखाई बहादुरी

गुरु तेग बहादुर जी उस समय धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थक थे, जब लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। दिल्ली का मशहूर गुरुद्वारा शीश गंज साहिब पर उनकी हत्या की गई थी और उनकी अंतिम विदाई भी यहीं से हुई थी। उनके पिता गुरु तेग बहादुर जी को त्याग मल नाम से बुलाते थे। लेकिन मुगलों के खिलाफ युद्ध में बहादुरी की वजह से वे तेग बहादुर के नाम से मशहूर हुए‌।

पंजाब के अमृतसर में हुआ जन्म

गुरु तेगबहादुर सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वे सिक्खों के नौवें गुरु थे। उनके पिता का नाम गुरु हरगोबिंद सिंह था। गुरु तेगबहादुर सिंह का बचपन का नाम त्यागमल था। वे बाल्यावस्था से ही संत स्वरूप गहन विचारवान, उदार चित्त, बहादुर व निर्भीक स्वभाव के थे। तेग बहादुर जी ने अपने युग के शासन वर्ग की नृशंस एवं मानवता विरोधी नीतियों को कुचलने के लिए बलिदान दिया। कोई ब्रह्मज्ञानी साधक ही इस स्थिति को पा सकता है। मानवता के शिखर पर वही मनुष्य पहुंच सकता है जिसने ‘पर में निज’ को पा लिया हो।

Exit mobile version