Site icon Khabribox

24 फरवरी: आज है विजया एकादशी, श्रीहरि व मां लक्ष्मी की पूजा का विधान

आज 24 फरवरी 2025 है। आज विजया एकादशी है। सालभर में कुल 24 एकादशी पड़ती है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह में 24 फरवरी 2025 को विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा। जिसमें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 23 फरवरी 2025 को दोपहर 01 बजकर 55 मिनट पर होगी और अगले दिन 24 फरवरी 2025 को दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 24 फरवरी 2025 को विजया एकादशी मनाई जाएगी। विजया एकादशी व्रत का पारण 24 फरवरी को सुबह 06 बजकर 50 मिनट से लेकर 09 बजकर 08 मिनट के बीच किया जाएगा।

पूजा विधि

विजया एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करें। घर के मंदिर की साफ सफाई कर दीप प्रज्वलित करें। चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति की स्थापना कर जलाभिषेक करें। दूध और केसर युक्त मिष्ठान तैयार कर भगवान विष्णु को अर्पित करें। भगवान विष्णु की पुष्प धूप, दीप, नैवेद्य से पूजा करें। एकादशी तिथि की शाम को तुलसी के पौधे के समक्ष दीप जलाएं।

Exit mobile version