आज 25 फरवरी 2025 है। आज मंगलवार को प्रदोष व्रत है। हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस माह का पहला प्रदोष व्रत 25 फरवरी 2025 को दिन मंगलवार को रखा जाएगा। जो आज है।
जानें शुभ मुहूर्त
हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 25 फरवरी 2025 को दोपहर 12:47 बजे पर होगी और अगले दिन 26 फरवरी 2025 को सुबह 11: 08 बजे पर समाप्त होगी। ऐसे में प्रदोष काल पूजा मुहूर्त को ध्यान में रखकर 25 फरवरी 2025 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन शिव पूजा आप 6 बजकर 18 मिनट से रात 8 बजकर 49 मिनट के बीच कर सकते हैं। इस समय प्रदोष काल है।
जानें पूजन विधि
आज प्रदोष व्रत पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि एवं नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं। घर के मंदिर को साफ कर भगवान शिव के समक्ष दीपक लगाएं। शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, और पुष्प अर्पित करें। अंत में भोलेनाथ की आरती करें। पूजा के दौरान शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।