आज 25 जनवरी है। आज पौष पूर्णिमा का व्रत है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है।
आज है पौष पूर्णिमा व्रत
धार्मिक मान्यता के अनुसार पौष पूर्णिमा के दिन व्रत, गंगा स्नान एवं दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और मोक्ष मिलता है। हिंदू पंचांग के के अनुसार 24 जनवरी 2024 की रात 9 बजकर 24 मिनट से पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शुरू हो रही है। अगले दिन यानी 25 जनवरी 2024 को रात 11 बजकर 23 मिनट पर इसका समापन होगा।
जाने पौष पूर्णिमा का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में पौष माह को सूर्य देव का माह कहा गया है। इस मास में सूर्य देव की आराधना से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य दे। पौष का महीना सूर्य देव का माह है जबकि पूर्णिमा चंद्रमा की तिथि है। इसलिए सूर्य और चंद्रमा का यह अद्भूत संगम पौष पूर्णिमा की तिथि को होता है।
जाने शुभ मुहूर्त
पौष पूर्णिमा के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 बजे से 12:55 बजे तक है। साथ ही इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और गुरु पुष्य योग का अद्भुत संयोग भी बन रहा है। वहीं चंद्रोदय का समय 5:29 बजे हैं। इसके बाद आप चंद्रमा को अर्घ्य इसी समय दे सकते हैं। रात्रि में घी का दीपक जलाकर लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ जरूर करें। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी और धन लाभ होगा।