Site icon Khabribox

25 जनवरी: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 25 जनवरी 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

✅✅1971 : हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।
✅✅1980 : नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि प्रदान करने का सिलसिला फिर से शुरू किया गया। सम्मान प्रदान करने का चलन आठ अगस्त 1977 को रोक दिया गया था।

✅✅1980 : मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

✅✅1983 : विनोबा भावे को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किया गया।

✅✅1990 : कोलंबिया का बोइंग 707 जेटलाइनर विमान न्यूयार्क में कोव नेक में एक पहाड़ी से टकराया। इस घटना में 88 लोग बच गए थे।

✅✅1999: कोलंबिया में शक्तिशाली भूकंप में 300 लोगों की मौत और एक हजार घायल।

✅✅2002 : भारत ने मध्यम दूरी तक मार करने वाले परमाणु क्षमता से लैस ‘प्रक्षेपास्त्र’ का परीक्षण किया।

✅✅2005 : महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक पहाड़ी पर स्थित देवी के मंदिर में भगदड़ मचने से 300 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत।

✅✅2005 में नासा का मार्स एक्सप्लोरेशन रोवर, जिसे ऑपर्च्युनिटी भी कहा जाता है, मंगल ग्रह पर उतरा और 2018 तक कार्य करता रहा।

✅✅ 2009: केन्द्र सरकार ने पद्मश्री व पद्मभूषण पुरस्कारों की घोषणा की।

✅✅ 2010: इराक की राजधानी बगदाद में तीन मिनी बसों में बम विस्फोट के जरिए होटलों को निशाना बनाया गया। इनमें कम से कम 36 व्यक्ति मारे गए और 71 अन्य घायल हो गए।

✅✅2015 में मिस कोलंबिया पॉलिना वेगा को मिस यूनिवर्स 2014 का ताज पहनाया गया।

Exit mobile version