Site icon Khabribox

25 मई: आज से शुरू हो रहा है नौतपा, चरम पर होगी गर्मी, होती है 09 दिन की अवधि, जानें इसके बारे में

आज 25 मई 2026 है। आज से नौतपा शुरू हो रहा है। मई और जून के महीने में नौतपा शुरू हो जाती है। नौतपा जिसे तपन काल भी कहा जाता है, एक अवधि है जब तापमान बहुत बढ़ जाता है। यह अवधि 25 मई से शुरू होकर 08 जून तक चलेगी। इस दौरान भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल हो जाता है। यह नौतपा 9 दिनों की वह अवधि होती है जब सूर्य की गर्मी सबसे ज्यादा महसूस होती है और तापमान कई जगहों पर रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

प्रचंड गर्मी करेगी परेशान

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर 08 जून तक चलेगा। इस बार सूर्यदेव 25 मई को दोपहर 3:44 पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और उसके बाद आठ जून तक इसी नक्षत्र में रहेंगे इस समय सूर्य उग्रावस्था में रहेंगे। जिससे नौतपा (तपन काल) प्रारम्भ हो जायेगा, जो अगले नौ दिनों तक चलेगा। ऐसे में नौतपा के 9 दिन में जब तक आपको बहुत जरूरी कोई काम न हो घर से बाहर दोपहर के समय न निकलें। इन 9 दिनों में सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे भीषण गर्मी और लू के चलते तापमान 50°C के पार जा सकता है। इस दौरान दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

झुलसा देने वाली होती है गर्मी

नौतपा यानि कि नौ दिन की तपिश है। जो तब शुरू होता है जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। इस साल सूर्य 25 मई को सुबह 3 बजकर 44 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जो 15 दिनों तक इसमें रहेंगे। इसके बाद 8 जून को सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में चले जाएंगे। जिससे नौतपा खत्म हो जाएगा। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य की किरणें धरती पर सीधी और तेज़ पड़ती हैं। यही वजह है कि इन दिनों गर्मी झुलसा देने वाली होती है।

Exit mobile version