Site icon Khabribox

अल्मोड़ा से बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए 25 तीर्थयात्री, “हर हर महादेव” और “जय बद्री विशाल” के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत रविवार को अल्मोड़ा जनपद के 25 वरिष्ठ नागरिकों का दल पवित्र बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हो गया है।

पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता बनाए रखने की ली शपथ

यात्रा का आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से किया गया है। इस मौके पर होली-डे होम पर्यटक आवास गृह से हरी झंडी दिखाई और यात्रियों को रवाना किया। जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के यात्री “हर हर महादेव” और “जय बद्री विशाल” के जयकारों के बीच उत्साहपूर्वक तीर्थयात्रा पर निकले। साथ ही चार दिनी तीर्थयात्रा में दल कर्णप्रयाग व बैजनाथ के रास्ते अल्मोड़ा लौटेगा। यात्रा के दौरान कालेश्वर, बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग और बैजनाथ में पौधरोपण किया जाएगा।

Exit mobile version