Site icon Khabribox

25 सितंबर: जितिया व्रत आज, संतानों की दीर्घायु के लिए महिलाएं रखती है व्रत, जानें खास महत्व

आज 25 सितंबर 2024 है। आज जितिया व्रत है।  हिंदू धर्म में जितिया व्रत या जीवित्पुत्रिका व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत प्रत्येक वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व है और सुहागिन महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को रखती है।

जानें शुभ मुहूर्त

इस बार जितिया व्रत 2024 के दिन वरीयान योग और आर्द्रा नक्षत्र बन रहा है। व्रत के दिन यह योग प्रात:काल से लेकर देर रात 12:18 बजे तक रहेगा। इसके बाद परिघ योग होगा‌। वहीं आर्द्रा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर रात 10:23 बजे तक है, उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र है‌। वरीयान योग में आप कोई भी मांगलिक कार्य कर सकते हैं।

जानें इसका महत्व

जितिया व्रत का विशेष महत्व है। इस व्रत के दिन माताएं अपनी संतान के सुखी और सुरक्षित जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि, जीवित्पुत्रिका व्रत रखने से संतान के जीवन में कभी संकट नहीं आते हैं। साथ ही संतान को वियोग का कष्ट भी नहीं मिलता।

जानें पूजन विधि

आज सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करने चाहिए और इसके बाद हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-पाठ करें। साथ ही निर्जला व्रत का पालन करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में छोटे से तालाब में जितिया पूजा को किया जाना चाहिए। इसी तरह इसे घर पर भी कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद जितिया व्रत पूजा मंत्र का पाठ करें। इसके बाद आरती के साथ पूजा संपन्न करें।

Exit mobile version