Site icon Khabribox

25 सितंबर: आज गणपति बप्पा को दी जाएगी विदाई, यह रहेगा बप्पा के विसर्जन का शुभ मुहूर्त, जानें विसर्जन विधि भी

आज 25 सितंबर 2026 है। आज 25 सितंबर को गणेश विसर्जन किया जाएगा। गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है। 10 दिनों तक चलने वाला यह पर्व बप्पा के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस महापर्व का समापन गणेश विसर्जन के साथ होता है। आज अनंत चतुर्दशी है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी का विसर्जन किया जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

गणेश पर्व का समापन 25 सितंबर को होगा। इसी दिन अनंत चतुर्दशी भी मनाई जाती है, जिसे गणेश विसर्जन के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश विसर्जन की चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर को रात 11 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 25 सितंबर को रात 11 बजकर 6 मिनट पर होगी। इसी कारण गणेश विसर्जन 25 सितंबर, शुक्रवार को किया जाएगा।

प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- सुबह 06 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक 

अपराह्न मुहूर्त (चर)- शाम 4 बजकर 44 मिनट से लेकर 6 बजकर 14 मिनट तक

अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 1 बजकर 43 मिनट तक

रात्रि मुहूर्त (लाभ)- रात 9 बजकर 14 मिनट से लेकर 10 बजकर 43 मिनट तक।

रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- 12:13 बजे से सुबह 04:42 बजे तक, सितम्बर 26

जानें गणेश विसर्जन विधि

सुबह जल्दी उठकर नहाएं और साफ वस्त्र धारण करें।पूजा घर की साफ-सफाई करें। बप्पा का जलाभिषेक करें। इसके बाद प्रभु को पीला चंदन लगाएं। पुष्प, अक्षत, दूर्वा और फल चढ़ाएं।  धूप और घी के दीपक से आरती करें।  गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं। इसके बाद अंत में क्षमा प्रार्थना करें। इसके बाद शुभ मुहूर्त में गाजे बाजे के साथ बप्पा का विसर्जन करें।

Exit mobile version