Site icon Khabribox

25 साल के भारतीय रेसर कुश मैनी ने रचा बड़ा इतिहास, F2 रेस जीतने वाले बनें पहले भारतीय

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए ‌है। भारत के 25 साल के रेसर कुश मैनी ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने नया इतिहास भी रचा है।

रची बड़ी उपलब्धि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 साल के भारतीय रेसर कुश मैनी ने बीते कल 24 मई को हुई मोनाको ग्रां प्री में F2 स्प्रिंट रेस जीती। अल्पाइन एकेडमी की यूनिट DAMS लुकास ऑयल का प्रतिनिधित्व करते हुए स्प्रिंट इवेंट के 30 लैप को सिर्फ 44:57.639 समय में पूरा किया। जिसमे वह इटली के गैब्रिएल मिनी और ब्रिटेन के ल्यूक ब्राउनिंग से आगे रहे। वहीं मिनी ने इस रेस में दूसरा और और ब्राउनिंग ने तीसरा स्थान हासिल किया
इसके साथ ही वह इस रेस को जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। जब कुश मैनी मोंटे कार्लो में पोडियम के शीर्ष पर खड़े हुए तो पृष्ठभूमि में भारत का राष्ट्रगान बज रहा था। यह दुनिया भर में देख रहे कई भारतीय प्रशंसकों के लिए एक खास रोमांचकारी क्षण था। 

कहीं यह बात

जिसके बाद इस जीत के बाद उन्होंने कहा इस बड़ी जीत के बाद कहा, “P1, मोनाको में जीतने वाले पहले भारतीय बनना एक बड़ा सम्मान और सपना सच होने जैसा है। मैं DAMS और मेरा साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हम विश्वास बनाए रखेंगे।” 22 सितंबर 2000 को जन्मे कुश मैनी ने 2016 में अपना करियर शुरू किया।

Exit mobile version