देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। 26/11 के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है।
भारत लाया गया तहव्वुर राणा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर आज गुरूवार को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया है। तहव्वुर राणा को भारतीय खुफिया और जांच अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ एक विशेष विमान से लाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक तहव्वुर राणा को दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के कार्यालय ले जाया जाएगा, जिसके लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया है। अमेरिका से प्रत्यर्पण की लंबी प्रक्रिया के बाद आखिरकार वह भारत लाया गया।
मुंबई हमले में इतने लोगों की गई थी जान
रिपोर्ट्स के मुताबिक तहव्वुर हुसैन राणा एक पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है। जो 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के पीछे के साजिशकर्ताओं में शामिल रहा। जिसमें मुंबई की तीन दिवसीय घेराबंदी के दौरान 166 लोग मारे गए थे। तहव्वुर राणा को 26/11 के हमलों में उसकी भूमिका के लिए भारत में जांच और सुनवाई का सामना करना पड़ेगा।