Site icon Khabribox

26 अगस्त: गौरी हब्बा आज, मां पार्वती व भगवान गणेश की होती है पूजा, जानें इस पर्व का खास महत्व

आज 26 अगस्त 2025 है। आज गौरी हब्बा मनाया जाता है। गौरी मतलब पार्वती जी और हब्बा मतलब गणेशजी यानी गौरी गणेश का पर्व। यह पर्व प्रतिर्ष भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। आज गौरी हब्बा है। गौरी हब्बा देवी पार्वती, गौरी या गौरी के अवतार का सम्मान करने वाला एक हिंदू त्योहार है। यह गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मनाया जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

गौरी हब्बा देवी पार्वती के गौरी अवतार को समर्पित पर्व है। इस दिन माता पार्वती के गौरी स्वरूप की पूजा होती है जो नवरात्रि में अष्टमी की देवी हैं। गौरी हब्बा 2025 की तिथि मंगलवार, 26 अगस्त, 2025 है। 26 अगस्त को प्रातःकाल गौरी पूजा मुहूर्त सुबह 5:56 से शुरू होकर  8:31 बजे समाप्त होगा।  25 अगस्त 2025, दोपहर 12:34 बजे शुरू होगी और 26 अगस्त 2025, दोपहर 01:54 बजे समाप्त होगी।

इन राज्यों में मनाया जाता है

गौरी हब्बा पर्व एक हिन्दू त्योहार है। गणेश चतुर्थी के एक दिन पूर्व यह कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में मनाया जाता है। इसी दिन उत्तर भारत में महिलाएं हरतालिका तीज का कठिन व्रत रखती हैं। गौरी हब्बा पर्व को महाराष्ट्र तथा अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में, हरतालिका तीज के रूप में जाना जाता है। इस दिन हिंदू महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखकर माता गौरी की पूजा करती हैं।

Exit mobile version