Site icon Khabribox

26 अगस्त: हरतालिका तीज आज, भगवान शिव और मां पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना से जीवन में आएगी खुशहाली, यह रहेगा शुभ मुहूर्त

आज 26 अगस्त 2025 है। आज हरतालिका तीज है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। हरतालिका तीज के व्रत में महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करती हैं। सनातन धर्म में हरतालिका तीज के पर्व का विशेष महत्व है।  इस दिन कुंवारी लड़कियां और सुहागिन महिलाएं व्रत करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है और जल्द विवाह के योग बनते हैं। सुहागिन महिलाओं के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

यह रहेगा शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 25 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर हो रही है। जिसका समापन 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर होगा‌। उदिया तिथि के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत आज 26 अगस्त को रखा जाएगा।
पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 56 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 31 मिनट तक रहने वाला है। पूजा के लिए करीब 2 घंटे 35 मिनट का समय रहेगा। 

Exit mobile version