Site icon Khabribox

26 अगस्त: महिला समानता दिवस आज, महिलाओं को समान अधिकार देना खास उद्देश्य

आज 26 अगस्त 2025 है। आज महिला समानता दिवस है। हर साल 26 अगस्त को महिला समानता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार देना है, ताकि समाज के साथ ही देश और विश्व के निर्माण में वो अपना अधिकतम योगदान दे सकें। महिला समानता दिवस अमेरिका में हर साल 26 अगस्त को मनाया जाता है। महिला समानता दिवस का यह दिन लंबे संघर्ष के बाद 1920 में यूएसए में महिलाओं को आधिकारिक मतदान का अधिकार देने के फैसले को याद दिलाता है।

महिला समानता दिवस का इतिहास

महिला समानता दिवस की शुरुआत 1853 में अमेरिका से हुई, जब महिलाओं ने शादी के बाद पहली बार संपत्ति पर अधिकार की मांग की थी। उस दौर में अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों में महिलाओं को बेहद कम अधिकार दिए गए थे। इसके बाद 1890 में अमेरिका में ‘नेशनल अमेरिकन वुमेन सफरेज एसोसिएशन’ गठित की गई। इस संगठन ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार देने की बात कही। इसके बाद 26 अगस्त, 1920 में महिलाओं को अमेरिका में वोटिंग का अधिकार मिल गया। इसके बाद से हर साल 26 अगस्त को महिला समानता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। लेकिन महिला समानता दिवस की पहली औपचारिक घोषणा 1972 में की गई, जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने 26 अगस्त को ‘महिला अधिकार दिवस’ ​​के रूप में मनाने का ऐलान किया।

Exit mobile version