Site icon Khabribox

26 मई: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 26 मई 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1822: नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की मौत।

📗📗1926: लेबनान ने संविधान अपनाया।

📗📗1957: बम्बई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई।

📗📗1969: अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।

📗📗1973: बहरीन ने संविधान अपनाया।

📗📗1987: श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।

📗📗1999: इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

📗📗 1999: सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
📗📗2014: नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

Exit mobile version