Site icon Khabribox

26 नवंबर: आज पूर्णिमा का व्रत, मिलेंगे कई लाभ, जानें शुभ मुहूर्त

आज 26 नवंबर 2023 है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का बेहद खास है और कार्तिक पूर्णिमा सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है। कल कार्तिक पूर्णिमा है।

कल है कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 26 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगी और समापन 27 नवंबर को दिन में 2 बजकर 45 मिनट पर होगा। इस दिन उपवास करने से हजार अश्वमेध और सौ राजसूय यज्ञ के बराबर का फल प्राप्त होता है और कार्तिक पूर्णिमा की रात को बछड़ा दान करने से शिव लोक की प्राप्ति होती है।

आज और कल कर सकते हैं व्रत

जो लोग रात्रि पूर्णिमा का व्रत करते हैं, वह 26 नवंबर रविवार को व्रत करें और जो दिवा पूर्णिमा का व्रत करते हैं, वह 27 नवंबर सोमवार को करें।
सूर्योदय का समय 26 नवंबर 2023 : सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 26 नवंबर 2023 : शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।

जाने शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 4 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट तक। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 49 मिनट तक।

Exit mobile version